मध्य प्रदेश के रीवा में ट्रक-कार की जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत;छह घायल

Madhya Pradesh: Four dead, six injured as SUV collides with truck

मध्य प्रदेश में एसयूवी और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित छह घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रीवा (मप्र)।मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार तड़के एक एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। चोरहाटा पुलिस थाने के निरीक्षक वीवी तिवारी ने बताया कि हादसा एनएच-30 पर किटवरिया बाईपास पर हुआ। मृतकों में दो किशोर शामिल हैं। तिवारी ने कहा, ‘‘जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर एसयूवी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के वक्त एसयूवी में चालक सहित कुल 14 लोग सवार थे।’’ उन्होंने बताया कि 13 वर्षीय लड़की और 14 वर्षीय लड़के सहित चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के कारण एसयूवी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उप चुनाव: राज्य में चुनाव से पहले एक्टिव हुए शिवराज सिंह चौहान, कर रहे ये काम

पुलिस ने बताया कि एसयूवी में सवार लोग गंगा नदी में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे और वहां से वापस मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपने घर लौट रहे थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक महिला सहित छह घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़