सीट बंटवारे पर विपक्षी दलों के फैसले से हकीकत में तब्दील होगा महागठबंधन: सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि अब तक सिर्फ राज्य स्तरीय गठबंधन हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबंधन का फैसला अभी नहीं किया गया है।
हजारीबाग। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि सीट बंटवारे के फार्मूला पर विपक्षी दलों के फैसले के बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तावित महागठबंधन पर अंतिम निर्णय हो सकता है। भाजपा के पूर्व नेता ने कहा, ‘भाजपा नीत राजग के खिलाफ महागठबंधन का मूर्त रूप लेना अभी बाकी है...।’ पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि अब तक सिर्फ राज्य स्तरीय गठबंधन हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के गठबंधन का फैसला अभी नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार पर जमकर बरसे यशवंत सिन्हा, बोले- आंकड़ों के साथ कर रही है बाजीगरी
उन्होंने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन का उदाहरण देते हुए यह कहा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह महागठबंधन के लिए प्रचार करेंगे, सिन्हा ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन के अंतिम रूप लेने तक किसी चीज की गारंटी नहीं दे सकते। यह पूछे जाने पर कि क्या वह हजारीबाग में किसी रैली को संबोधित करेंगे, उन्होंने कहा, ‘इस सवाल का जवाब देने का अभी वक्त नहीं आया है।’ दरअसल, वहां से सिन्हा के बेटे एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के भाजपा से चुनाव लड़ने की उम्मीद है।
अन्य न्यूज़