Maharashtra: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत

collision between bus and truck
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ।

मुंबई। महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ।

इसे भी पढ़ें: चुनाव में धनबल के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर गंभीर रूप से चिंतित: निर्वाचन आयोग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़