राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिला फटा होर्डिंग, पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

Murmu
ANI
महाराष्ट्र में मुर्मू को बधाई देने वाला होर्डिंग फटा हुआ पाये जाने के बाद मामला दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पालघर जिले में वसई के मानिकपुर थाने में एक शिकायत दिये जाने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पालघर।महाराष्ट्र के वसई शहर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित हुईं द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने वाला एक होर्डिंग फटा हुआ पाया,जिसके बाद पुलिस ने इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: आप सरकार ने केन्द्र पर वृक्षारोपण कार्यक्रम को ‘हाईजैक’ करने का लगाया आरोप

एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पालघर जिले में वसई के मानिकपुर थाने में एक शिकायत दिये जाने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि मुर्मू की तस्वीर वाला होर्डिंग फटा हुआ पाया गया। अधिकारी ने कहा कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़