मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद महाराष्ट्र के चिकित्सकों ने हड़ताल समाप्त की

Maharashtra CM
ANI

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि आश्वासन के बाद, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर ने राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली। कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में 10 दिन पहले चिकित्सक हड़ताल पर चले गए थे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रेजिडेंट डॉक्टर को आश्वासन दिया कि कार्यस्थल पर उनकी सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्णकदम उठाए जाएंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि आश्वासन के बाद, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

हड़ताल के दौरान, चिकित्सकों ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए काम नहीं किया। विज्ञप्ति में कहा गया कि शिंदे ने छात्रावास की उपलब्धता और नियमित वजीफे के भुगतान की उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़