महाराष्ट्र: विरार में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दीपेश अशोक नाइक (29) को इस घटना के 72 घंटे के भीतर आठ अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कर्ज में डूबा था, इसलिए डकैती के उद्देश्य से पीड़ितों के घर में घुस आया था।
महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में इस सप्ताह की शुरुआत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) संदीप डोईफोडे ने संवाददाताओं को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति छह अक्टूबर को नेत्र जगन्नाथ गोवारी (52), उनके पिता जगन्नाथ गोविंद गोवारी (76) और मां लीला जगन्नाथ गोवारी (72) अर्नाला के बंदरपाड़ा स्थित उनके घर में घुस आया और उन पर दरांती से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
डीसीपी ने कहा, ‘‘यद्यपि अर्नाला थाने में मामला दर्ज किया गया था, (लेकिन) विरार की अपराध शाखा इकाई-तीन द्वारा समानांतर जांच शुरू की गई थी। दीपेश अशोक नाइक (29) को इस घटना के 72 घंटे के भीतर आठ अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कर्ज में डूबा था, इसलिए डकैती के उद्देश्य से पीड़ितों के घर में घुस आया था।
अन्य न्यूज़












