ममता बनर्जी का ऐलान, पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी तृणमूल कांग्रेस

mamta-banerjee-s-announcement-will-contest-the-elections-in-neighboring-states-trinamool-congress
[email protected] । Nov 29 2018 7:29PM

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी उकसावे के शिकार न बनें।

जमुरिया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोगों को भाजपा के कथित हमलों से बचाने के लिए झारखंड और असम जैसे पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह धार्मिक आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे किसी उकसावे के शिकार न बनें।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा के बिना देश होगा बेहतर

बनर्जी ने पश्चिमी बर्द्धवान जिले में एक जनसभा में कहा, ‘‘हमारी पार्टी लोगों को भगवा दल के हमलों से बचाने के लिए पड़ोसी राज्यों में चुनाव लड़ेगी। हम भविष्य में झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हम असम और ओडिशा में भी चुनाव लड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा हिंसा भड़काने तथा राष्ट्र को बांटने की कोशिश कर रही है। उनकी सरकार यह नहीं होने देगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़