पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नए गृह सचिव की हुई नियुक्ति

mamata-govt-appoints-alapan-bandyopadhyay-as-new-home-secretary
[email protected] । May 28 2019 8:56AM

राज्य सरकार ने इसके अलावा 10 जिलाधिकारियों सहित कई आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के तबादला का आदेश दिया है। बंधोपाध्याय, अत्री भट्टाचार्य का स्थान लेंगे।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अलापन बंधोपाध्याय को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्ति किया है। राज्य सरकार ने इसके अलावा 10 जिलाधिकारियों सहित कई आईएएस एवं आईपीएस अधिकारियों के तबादला का आदेश दिया है। बंधोपाध्याय, अत्री भट्टाचार्य का स्थान लेंगे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के दावों से गढ़ी गयी धारणाओं को तोड़ने में नाकाम रहा विपक्ष: येचुरी

भट्टाचार्य का स्थानांतरण निर्वाचन आयोग ने किया था और राज्य के मुख्य सचिव एम डे गृह विभाग भी देख रहे थे। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि बंधोपाध्याय के पास एमएसएमई विभाग का प्रभार था। इसके अलावा उनके पास उद्योग और वाणिज्य विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। इसमें कहा गया है कि उनके पास इन विभागों का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़