गली के फीमेल डॉग्स को पकड़कर शख्स कार में करता था रेप, बाद में करता था सबूत गायब
बयान में एक महिला ने पुलिस को बताया कि, आरोपी को जब रोका जाता तो उसने न केवल महिला के साथ अभद्रता की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। महिला ने आरोपी को कुत्ते के साथ गंदा काम करते हुए सामने से देखा है और साथ ही इसकी वीडियो भी बना डाली।
दिल्ली के इंदिरापुरम से बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। बता दें कि, एक शख्स पर आरोप है कि वह कुत्तों के साथ गंदा काम करता था और उन्हें फिर गायब कर देता है। इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने इंदिरापुरम पुलिस थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बयान में एक महिला ने पुलिस को बताया कि, आरोपी को जब रोका जाता तो उसने न केवल महिला के साथ अभद्रता की बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। महिला ने आरोपी को कुत्ते के साथ गंदा काम करते हुए सामने से देखा है और साथ ही इसकी वीडियो भी बना डाली।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में 1,313 मामले दर्ज, मेट्रो के एक कोच में 25 यात्री ही कर सकेंगे सफर
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि, मामाले की जांच की जा रही है। न्यायखंड -1 में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, वह गली के कुत्तों का काफी ख्याल रखती है और बीते दिनों एक शख्स कुत्तिया के साथ गंदा काम करते हुए पकड़ा गया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दे डाली। आरोपी कुत्तिया को पकड़कर कार में ले जाता था और फिर उसके साथ गंदा काम करता था। इसका महिला ने विडियो तक बनाया है।
अन्य न्यूज़