Mangaluru में बार के पास तलवार लहराने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई वारदात

कर्नाटक के उल्लाल पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक बार के बाहर नशे की हालत में तलवार लहराकर लोगों को डराने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद शाकिर और उसे ऑटोरिक्शा में लेकर आए अशफाक के रूप में हुई है। पूरी वारदात बार के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
मंगलुरु के बाहरी इलाके में एक बार के निकट कथित तौर पर तलवार लहराने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मोहम्मद शाकिर और अशफाक के रूप में की गई है जिसमें मोहम्मद शाकिर हिस्ट्रीशीटर है।
अशफाक, शाकिर को एक ऑटोरिक्शा में लेकर घटनास्थल पर लाया था। पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार रात की है। शराब के नशे में शाकिर एक तलवार लेकर बार के पास पहुंचा और आसपास के लोगों को कथित तौर पर डराया-धमकाया।
पुलिस ने कहा कि यह घटना बार के सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिखायी दे रहा है कि शाकिर ने कथित तौर पर तलवार लहरायी और लोगों को धमकी दी। उल्लाल पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया और दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि तलवार घटनास्थल तक कैसे लायी गयी और क्या शाकिर ने किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाकर यह वारदात की थी।
अन्य न्यूज़













