Manik Saha दिल्ली में BJP की बैठक में त्रिपुरा ग्राम समिति चुनाव पर चर्चा करेंगे

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा टीटीएएडीसी के तहत आने वाले ग्राम समितियों के चुनाव की रणनीति तय करने के लिए बुधवार को नयी दिल्ली रवाना होंगे। इस संगठनात्मक बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और महासचिव भी हिस्सा लेंगे।
अगरतला, चार अगस्त मुख्यमंत्री माणिक साहा त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के तहत आने वाली ग्राम समितियों के चुनाव के वास्ते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति तय करने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को नयी दिल्ली जाएंगे। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। टीटीएएडीसी के तहत 587 ग्राम समितियों के चुनाव सितंबर के पहले पखवाड़े में होने की संभावना है।
पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार होगा जब इन ग्राम समितियों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। साहा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं बुधवार को ग्राम समिति चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से बुलाई गई संगठनात्मक बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं। हालांकि, मुझे अभी बैठक का एजेंडा नहीं मिला है।
ऐसी बैठकों में आमतौर पर संगठनात्मक फैसलों पर चर्चा होती है और उसी के अनुसार मैं इसमें हिस्सा लूंगा।’’ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय और पार्टी के महासचिव बिपिन देबबर्मा भी बैठक में शामिल होंगे। देबरॉय ने कहा कि बैठक में केवल संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी और इसकी अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे।
अन्य न्यूज़













