मणिपुर में Youth Congress ने रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती के लिए निकाला विरोध मार्च

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

इंफाल में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को तुरंत भरने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर प्रदर्शन किया। नेताओं ने वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू करने और संविदा प्रणाली खत्म करने की अपील की।

कांग्रेस की युवा इकाई ने सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने और भर्ती प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग को लेकर शनिवार को यहां मार्च निकाला। मार्च कांग्रेस भवन से मुख्यमंत्री आवास की ओर शुरू हुआ। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव टी. जॉनी और मणिपुर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डब्ल्यू आनंद सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने युवाओं के लिए नौकरियों की मांग की और भाजपा की निंदा करते हुए नारे लगाए।

उन्होंने सभी सरकारी रिक्त पदों को तुरंत भरने, एक वार्षिक भर्ती कैलेंडर लागू करने की भी मांग की और सरकारी नौकरियों में अनुबंध को खत्म करने का आह्वान किया। सिंह ने कहा, “मणिपुर में हजारों सरकारी पद खाली हैं। हमें चुनावों के दौरान भर्ती करने की भाजपा की नीति को समझना होगा।

हमें राजनीति को दूर रखकर इस बात पर ध्यान केंद्रित करना होगा कि युवा कैसे आगे बढ़ें।” उन्होंने कहा, “ दो दिन पहले, मणिपुर में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मोमबत्तियां जलाकर मनाया, जबकि दूसरी ओर राज्य जल रहा है और विस्थापित लोग अपने घर लौटने में असमर्थ हैं।” जॉनी ने कहा, “गंभीर बेरोजगारी के कारण देश के युवा हताश हैं। निजी क्षेत्र में नौकरियां लगातार कम हो रही हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़