'जाने वाली है भगवंत मान की सरकार, पंजाब में होंगे मिड टर्म चुनाव', कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का दावा

Sukhjinder Singh Randhawa
ANI
अंकित सिंह । Feb 10 2025 5:14PM

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों से मुलाकात करने वाले हैं। इसी को लेकर रंधावा ने कहा कि ये सीएम अब पंजाब में काम नहीं करेंगे। पंजाब की हालत, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था सबसे खराब है।

कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को राज्य में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि दिल्ली में चुनावी हार के बाद आप विधायक बड़ी संख्या में पार्टी छोड़ देंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों से मुलाकात करने वाले हैं। इसी को लेकर रंधावा ने कहा कि ये सीएम अब पंजाब में काम नहीं करेंगे। पंजाब की हालत, अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था सबसे खराब है। 

इसे भी पढ़ें: 'आप-कांग्रेस ने एक-दूसरे को नष्ट करने के लिए लड़ाई लड़ी', दिल्ली की हार पर INDIA bloc में फूट

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अब उन्हें (आप) समझ आ गया है कि दिल्ली में उनका काम खत्म हो गया है। पंजाब में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे और कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनके (आप) विधायक सभी पार्टियों के संपर्क में हैं। हम सब उनके संपर्क में हैं। मध्यावधि चुनाव होने वाला है। भगवंत मान न कांग्रेस में जाएंगे, न बीजेपी में, घर जाएंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के मंत्रियों और पार्टी विधायकों से मुलाकात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कौन होगा दिल्ली का अगला CM? RSS के अलावा चयन में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं ये फैक्टर

यह बैठक दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप की करारी हार और पार्टी की पंजाब इकाई में बढ़ते असंतोष की अटकलों के बीच हो रही है। हालांकि, ‘आप’ सांसद मलविंदर सिंह कंग ने असंतोष की खबरों को तवज्जो न देते हुए मंगलवार की बैठक को ‘‘नियमित रणनीति सत्र’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी में इस तरह की प्रक्रिया आम है। भविष्य की रणनीति बनाने के लिए सभी इकाइयों से फीडबैक लिया जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप विधायक, अरविंद केजरीवाल से मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।’’ 

All the updates here:

अन्य न्यूज़