Galwan Valley Clash में शहीद हुए थे दीपक सिंह, अब पत्नी होने जा रही है सेना में शामिल

Rekha Singh
ANI
एकता । Apr 24 2023 3:28PM

दूसरे प्रयास में रेखा ने पर्सनैलिटी और इंटेलिजेंस टेस्ट पास किया। इसके बाद वह चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में नौ महीने की ट्रेनिंग के लिए गई, जो पूरी हो गयी है। अब रेखा 29 अप्रैल को पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी और फिर वह सेना में लेफ्टिनेंट का पद संभालेंगी।

साल 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना ने कायरतापूर्ण तरीके से देश में घुसने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया था। गलवान घाटी में चीन और भारत के बीच हुए इस संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवानों ने अपनी जान गवा दी थी। इन्हीं जवानों में मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले दीपक सिंह भी शामिल थे। दीपक की शहादत से उनकी पत्नी रेखा सिंह ने टूटने की बजाय भारतीय सेना में शामिल होकर अपने पति की तरह देश की रक्षा करने का प्रण लिया। इसके लिए रेखा ने दो साल कड़ी मेहनत की और अब वह जल्द ही बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में शामिल होने जा रही है। रेखा इस 29 अप्रैल को पासिंग परेड में शामिल होंगी।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में बदला माहौल देख कर घाटी लौटे फिल्मवाले, बड़ी संख्या में शूटिंग होने से स्थानीय लोग भी खुश

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चुनी गयीं रेखा सिंह

पति की शहादत के बाद भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाली रेखा सिंह के लिए ये रास्ता बिलकुल भी आसान नहीं था। उन्होंने अपनी सरकारी शिक्षिका की नौकरी छोड़कर सेना की भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की। इसके साथ उन्होंने फिजिकल ट्रेनिंग की भी प्रैक्टिस की। हालाँकि, पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली। बावजूद इसके उन्होंने अपने हौसलों को कम नहीं होने दिया और कोशिश जारी रखी। दूसरे प्रयास में रेखा ने पर्सनैलिटी और इंटेलिजेंस टेस्ट पास किया। इसके बाद वह चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में नौ महीने की ट्रेनिंग के लिए गई, जो पूरी हो गयी है। अब रेखा 29 अप्रैल को पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी और फिर वह सेना में लेफ्टिनेंट का पद संभालेंगी।

इसे भी पढ़ें: विनेश फोगट समेत 7 पहलवान WFI प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

शादी के 15 महीने बाद शहीद हो गए थे दीपक

दीपक सिंह 15 जून 2020 को शहीद हो गए थे। इस दौरान उनकी और रेखा की शादी को महज 1 साल 3 महीने का समय ही बीता था। रेखा से शादी के करीब तीन महीने बाद दीपक की पोस्टिंग लद्दाख में हो गयी थी। इस दौरान दीपक की सिर्फ एक बार उनकी पत्नी से मुलाकात हो पायी। उन्होंने रेखा से जल्दी दुबारा वापस आने का वादा भी किया था, जिसे वो निभा नहीं पाए। रेखा ने बताया कि गलवान घाटी के संघर्ष से एक दिन पहले ही उनकी पति से बात हुई थी। दीपक ने रेखा के लिए कश्मीरी शॉल और गहने लेकर आने की बात कही थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़