सुरेश अंगड़ी की स्मृति में नयी दिल्ली में स्मारक का होगा निर्माण: येदियुरप्पा

Yeddyurappa

अंगड़ी का हाल में कोरोना वायरस से निधन हो गया था। बेलगावी लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद अंगड़ी का गत 23 सितम्बर को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 से निधन हो गया था। कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय राजधानी में किया गया था।

बेलगावी (कर्नाटक)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को घोषणा की कि दिवंगत रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी की स्मृति में नयी दिल्ली में एक स्मारक का निर्माण किया जाएगा। अंगड़ी का हाल में कोरोना वायरस से निधन हो गया था। बेलगावी लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद अंगड़ी का गत 23 सितम्बर को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 से निधन हो गया था। कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार राष्ट्रीय राजधानी में किया गया था। अंगड़ी के निधन के एक पखवाड़े बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बेलगावी का दौरा किया और अंगड़ी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। येदियुरप्पा ने बाद में संवादादाओं से कहा कि सुरेश अंगड़ी को समर्पित एक स्मारक का निर्माण नयी दिल्ली में किया जाएगा। बड़े एवं मध्यम उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री के कई परियोजनाओं में योगदान को याद किया जो कई वर्षों से लंबित थे। राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई और जल संसाधन मंत्री रमेश जरकीहोली भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़