राजौरी में पाकिस्तान की गोलीबारी में सैनिक शहीद

military-martyr-in-pakistani-firing-in-rajouri
[email protected] । Nov 10 2018 3:19PM

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों की स्नाइपर गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया। यह जानकारी रक्षा प्रवक्ता ने दी।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों की स्नाइपर गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया। यह जानकारी रक्षा प्रवक्ता ने दी। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले कुछ दिनों में दूसरी दफा स्नाइपर गोलीबारी की गयी। शुक्रवार को अखनूर सेक्टर में इसी तरह की घटना में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गयी थी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सुबह तकरीबन पौने दस बजे पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। इसमें स्नाइपर ने एक जवाब पर गोली चलाई। गोली से घायल सैनिक की बाद में मौत हो गई।’’उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रहे भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया। 

उल्लेखनीय है कि छह नवंबर को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में कलाल में सीमा की दूसरी तरफ से स्नाइपर हमले में एक सैनिक घायल हो गया था। राजौरी पुंछ सेक्टर के मंजाकोट में नियंत्रण रेखा के नजदीक शुक्रवार को गोलीबारी की एक अन्य घटना में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। पिछले आठ साल के दौरान इस साल पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम उल्लंघन की किया गया। 

गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि इस साल पहले सात महीने में प्रदेश में 1435 दफा संघर्ष विराम उल्लंघन किया गया जिसमें 52 लोग मारे गये और 232 लोग घायल हुए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़