मिल्खा सिंह का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा: अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका जीवन हर भारतीय को प्रेरणा देता रहेगा।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका जीवन हर भारतीय को प्रेरणा देता रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का शु्क्रवार रात निधन हो गया। वह 91 साल के थे। इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी इसी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार के विधायकों के बेटों को दी गयी सरकारी नौकरी, विपक्ष ने की आलोचना

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी का निधन एक गौरवपूर्ण अध्याय का अंत है। उनका जीवन हर भारतवासी को सपने देखने और पूरी मेहनत से उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देता रहेगा। वह हम सबके दिलों में हमेशा अमर रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़