Taiwan Elections: 22 शहरों और काउंटी में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान

Taiwan Elections: 22 शहरों और काउंटी में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

ताइवान में 22 शहरों और काउंटी में महापौर तथा परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। इस मुकाबले में मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ डीपीपी और विपक्षी केएमटी के बीच मानी जा रही है। मतों की गिनती के बाद नतीजे आज ही घोषित किए जाने की संभावना है।

ताइवान में 22 शहरों और काउंटी में महापौर, परिषद सदस्यों और अन्य पदों पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में देश के कुछ प्रमुख शहरों में बेहद कड़ा और चौंकाने वाला मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त होगा।

आम तौर पर मतों की गिनती और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाते हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल चार साल का होगा। अधिकतर उम्मीदवार सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) या नेशनलिस्ट पार्टी के हैं, जिसे कुओमिंतांग या केएमटी के नाम से भी जाना जाता है।

पारंपरिक रूप से केएमटी का स्थानीय चुनावों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्ष 2022 में डीपीपी को 22 में से केवल पांच क्षेत्रों में ही जीत मिली थी। ताइवान एक स्व-शासित लोकतंत्र है, जिस पर चीन अपना दावा करता है।

चुनाव से पहले, सरकार ने चीन द्वारा लगातार चलाए जा रहे ‘दुष्प्रचार’ अभियानों का हवाला देते हुए जनता को सोशल मीडिया पर किए जाने वाले किसी भी फर्जी दावे के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़