India vs New Zealand: क्राइस्टचर्च टेस्ट में लड़खड़ाई टीम इंडिया, 59 रन पर गिरे 3 विकेट

India vs New Zealand: क्राइस्टचर्च टेस्ट में लड़खड़ाई टीम इंडिया, 59 रन पर गिरे 3 विकेट
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन चाय काल तक भारतीय टीम पहली पारी में 59 रन बनाकर तीन विकेट गंवा चुकी है। कीवी टीम के 356 रन के जवाब में उतरी भारतीय टीम अब भी 297 रन पीछे है। शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल सस्ते में पवेलियन लौट गए।

भारत ने न्यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 59 रन बनाए। भारत इस तरह से न्यूजीलैंड से अभी 297 रन पीछे है। भारत ने पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल (0), देवदत्त पडिक्कल (21) और कप्तान शुभमन गिल (17) के विकेट गंवाए।

चाय के विश्राम के समय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 17 रन पर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमीसन ने दो और मैट हेनरी ने एक विकेट लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने सुबह अपनी पारी पांच विकेट पर 246 रन से आगे बढ़ाई।

उसकी पारी का आकर्षण टॉम ब्लंडेल की बल्लेबाजी रही जिन्होंने 211 गेंद पर 89 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स (36) अपने कल के स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ पाए। उनके आउट होने के बाद नाथन स्मिथ (26), जैमीसन (19) और हेनरी (19) ने उपयोगी योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों में आकाशदीप सबसे सफल रहे। उन्होंने 99 रन देकर पांच विकेट लिए। गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट हासिल किए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़