आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे मिल्खा सिंह: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा

jp nadda

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, मिल्खा सिंह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में शुक्रवार देर रात निधन हो गया।एक सप्ताह पहले ही उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।

नयी दिल्ली।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ‘‘उड़न सिख’’ मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘महान धावक मिल्खा सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। उड़न सिख की शख्सियत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। विश्व एथलेटिक्स में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

उनके परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’ गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह का चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। एक सप्ताह पहले ही उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़