अधिकारियों को निशाना बनाना गलत: फड़णवीस

[email protected] । Oct 27 2016 2:00PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राकांपा नियंत्रित नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त तुकाराम मुंढे के समर्थन का संकेत दिया है। मुंढे के खिलाफ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राकांपा नियंत्रित नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त तुकाराम मुंढे के समर्थन का संकेत दिया है। मुंढे के खिलाफ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पारित किया है। फड़णवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी अधिकारी को कर्तव्य निभाने, अनियमितताओं का खुलासा करने और गलत चीजों को होने से रोकने की वजह से निशाना बनाना पूरी तरह गलत है।’’

फड़णवीस ने आईएएस अधिकारी के लिए समर्थन का संकेत देते हुए कहा, ‘‘यदि अधिकारी के साथ संपर्क संबंधी समस्याएं हैं तो उन्हें किसी और तरह से सचेत किया जा सकता था।’’ गत 25 अक्तूबर को नवी मुंबई नगर निगम के पार्षदों ने मुंढे के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था। नगर निकाय के इतिहास में यह संभवत: पहली बार है जब आयुक्त के खिलाफ इस तरह का प्रस्ताव पारित किया गया है। निगम शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा द्वारा नियंत्रित है। प्रस्ताव निगम द्वारा आयोजित विशेष बैठक में छह के मुकाबले 105 मतों से पारित किया गया था। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुधाकर सोनवने ने की थी। बैठक के दौरान मुंढे भी सदन में मौजूद थे। मुंढे पर ‘‘अलोकतांत्रिक रूप से कार्य करने’’ का आरोप लगाया गया। राजनीतिक नेताओं से संबंधित कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ मुंढे के अभियान के चलते उन्हें लोगों का समर्थन मिला।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़