Viksit Bharat का संकल्प पूरा हो रहा, Scindia बोले- PM Modi ने 12 साल में बदली देश की तस्वीर

Jyotiraditya Scindia
ANI

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोहतक में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों में विकास के नए मानक स्थापित हुए हैं, जिससे करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' में जनकल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए वैश्विक मंच पर भारत की मजबूत होती पहचान का भी उल्लेख किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष में न केवल विकास के नए मानक स्थापित हुए हैं बल्कि करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी सुनिश्चित हुआ है। सिंधिया ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार ने न केवल विकास के नए मानक स्थापित किए हैं, बल्कि करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी सुनिश्चित किया है।

महिलाओं को नए अवसर मिले हैं, युवाओं की आकांक्षाओं को नयी उड़ान मिली है और देश ने वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान मजबूत की है।’’ सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शासन के केंद्र में जनकल्याण को रखा है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर कोने में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम का परिणाम है।

मंत्री ने रोहतक के आंबेडकर चौक पर सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत मिशन’ ने पिछले करीब 12 वर्ष में स्वच्छता को जनभागीदारी के एक सशक्त जन आंदोलन में बदल दिया है और इसे साकार करने में सफाई कर्मियों का योगदान अतुलनीय है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़