BRICS Summit 2026 से पहले नोएडा एयरपोर्ट का एतिहासिक पल! उतरा रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान IL-76, जानें 5 बड़ी बातें

12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। मंगलवार सुबह रूस के तीन मिलिट्री विमानों ने एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग की।
12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से ठीक पहले ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। मंगलवार सुबह रूस के तीन मिलिट्री विमानों ने एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग की। नए बने इस एयरपोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी विदेशी मिलिट्री विमान ने यहाँ लैंड किया है।
इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: BRICS Summit का पूरा Schedule जारी, जानिए कब और किन वैश्विक नेताओं से मिलेंगे PM Modi
विमान सुबह करीब 5:30 बजे रनवे पर उतरे। इनमें रूस का मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान IL-76 भी शामिल था। इन विमानों से रूस की एक एडवांस टीम और मिलिट्री अधिकारी भारत पहुंचे। इस लैंडिंग को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा और दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS समिट की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी इस हाई-प्रोफाइल डिप्लोमैटिक इवेंट के लिए तैयारियां कर रही है।
एयरपोर्ट पर खड़े रूसी विमान
तीनों मिलिट्री विमान बुधवार पूरे दिन एयरपोर्ट के रनवे पर खड़े रहे। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी अधिकारी और रूसी टीमें विमानों पर नज़र रख रही हैं और सिक्योरिटी इंतज़ामों की देखरेख कर रही हैं।
भारत आने वाले विदेशी मिलिट्री विमान आम तौर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी विमानों की लैंडिंग इस नई सुविधा के लिए एक अहम शुरुआत है।
इसे भी पढ़ें: Punjab के पूर्व कैबिनेट मंत्री Bhagat Chunni Lal का 93 वर्ष की उम्र में निधन
12-13 सितंबर को BRICS समिट
18वां BRICS समिट 12 और 13 सितंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख शामिल होंगे। पुतिन भी इस समिट में हिस्सा लेंगे। नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी मिलिट्री विमानों की लैंडिंग और पार्किंग इंटरनेशनल प्रोटोकॉल और विदेशी मेहमानों की आवाजाही से जुड़ी तैयारियों का हिस्सा है।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
Russian Air Force IL-76 lands at Noida International Airport ahead of President Vladimir Putin’s India visit for the BRICS Summit 2026.
— The Uttar Pradesh Index (@theupindex) September 9, 2026
Noida Airport handled 1,044 flights and 77,000+ passengers in the first full month of operations in July 2026. pic.twitter.com/ON7gXbkC8a
अन्य न्यूज़














