मोतीलाल वोरा की छुट्टी, अहमद पटेल बनाए गए नए कोषाध्यक्ष

motilal-bora-leave-ahmed-patel-made-new-treasurer
अंकित सिंह । Aug 21 2018 2:28PM

राहुल गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस ने आज पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए अहमद पटेल को नया कोषाध्यक्ष बनाया है। बहुत दिनों से इस पद पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा संबाल रहे थें।

राहुल गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस ने आज पार्टी में बड़ा बदलाव करते हुए अहमद पटेल को नया कोषाध्यक्ष बनाया है। बहुत दिनों से इस पद पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा संबाल रहे थें। बढ़ती उम्र की वजह से उन्होंने इस पद को छोड़ा। अहमद पटेल सोनिया के काफी करीबी माने जाते हैं और कई सालों से उनके राजनीतिक सलाहकार हैं। मोतीलाल वोरा को महासचिव (प्रशासन) बनाया गया है।

वहीं पार्टी ने कर्ण सिंह की जगह अानंद शर्मा को विदेश मामलों की समिती का अध्यक्ष चुना गया है और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस कार्य समिति में बतौर स्थायी आमंत्रित सदस्य शमिल किया गया है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही मोतीलाल वोरा को महासचिव (प्रशासन) बनाया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी बतौर कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़