मप्र : सामूहिक बलात्कार के बाद लड़की ने आत्महत्या की

suicide
creative common

निरीक्षक सुधीर वेंगी ने बताया कि लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वेंगी ने कहा कि लड़की ने बृहस्पतिवार रात को अपने घर में फांसी लगा ली।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दो नाबालिग लड़कों द्वारा सामूहिक बलात्कार के बाद 15 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के परिजनों के साथ मामले को सुलझाने के लिए पिता के प्रयासों के बीच लड़की ने यह मानकर आत्महत्या कर ली कि घटना सार्वजनिक हो गई है।

निरीक्षक सुधीर वेंगी ने बताया कि लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वेंगी ने कहा कि लड़की ने बृहस्पतिवार रात को अपने घर में फांसी लगा ली।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़