मृगनयनी का साँची अंगौछा मध्य प्रदेश की पहचान- श्रीधर पराड़कर

Mriganayini's Sanchi Angoucha
दिनेश शुक्ल । Feb 17 2021 10:37PM

हाथकरघा आयुक्त राजीव शर्मा ने कहा कि मृगनयनी कलावन्तो और बुद्धिजीवियों का ब्राण्ड है, इसीलिये हम अपने यहाँ लेखकों, कवियों, पत्रकारों, सम्पादकों, संगीतज्ञों, शिल्पकारों को विशेष आदर देते हैं। मृगनयनी अंगौछे में चन्देरी और महेश्वर के बुनकरों का कमाल हैं और सूती होने से आरामदायक हैं।

भोपाल। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के महामंत्री श्रीधर पराड़कर ने कहा है कि  हस्तशिल्प विकास निगम मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार के माध्यम से वैश्विक समुदाय तक  पहुँचा रहा है। उन्होंने कहा है कि मृगनयनी साँची अंगौछा मध्यप्रदेश की पहचान बनेगा। पराड़कर ने यह बात साँची स्तूप से सजे अँगोछे की लाँचिंग अवसर पर कही। पराड़कर ने बुधवार को मृगनयनी के मुख्यालय हस्तशिल्प भवन में पूरी टीम की श्रेष्ठ कार्य के लिये सराहना की।

 

इसे भी पढ़ें: आने वाले समय में रेडियो रियल गेम चेंजर साबित होगाः प्रो. के.जी. सुरेश

हाथकरघा आयुक्त राजीव शर्मा ने कहा कि मृगनयनी कलावन्तो और बुद्धिजीवियों का ब्राण्ड है, इसीलिये हम अपने यहाँ लेखकों, कवियों, पत्रकारों, सम्पादकों, संगीतज्ञों, शिल्पकारों को विशेष आदर देते हैं। मृगनयनी अंगौछे में चन्देरी और महेश्वर के बुनकरों का कमाल हैं और सूती होने से आरामदायक हैं। कार्यक्रम के बाद पराड़कर ने पत्थर शिल्प के विशिष्ट शोरूम स्पीकिंग स्टोन का भी अवलोकन किया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़