Mrunal Thakur ने deepfake सामग्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Prabhasakshi Image

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी शक्ल का इस्तेमाल कर बनाई जा रही डीपफेक सामग्री को गैरकानूनी और अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ वह कानूनी कदम उठाएंगी।

नयी दिल्ली, चार अगस्त अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने कहा है कि अगर उन्हें उनके नाम से कोई भी डीपफेक सामग्री ऑनलाइन मिलती है तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। उन्होंने इस तरह की सामग्री के प्रसार को ‘‘गैरकानूनी और अस्वीकार्य’’ बताया। ठाकुर ने मंगलवार को साझा किए गए अपने ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ में कहा कि उनका बयान उन उपयोगकर्ताओं के लिए ‘‘औपचारिक नोटिस’’ है जो उनके जैसे दिखने वाली शक्ल का इस्तेमाल करके ‘कंटेंट’ बना रहे हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे जैसी शक्ल सूरत वाली छवि का इस्तेमाल करके ‘डीपफेक कंटेंट’ बनाना या साझा करना गैर-कानूनी और अस्वीकार्य है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी छवि या पहचान का इस्तेमाल कर डीपफेक सामग्री बनाना या साझा करना गैरकानूनी और अस्वीकार्य है। इसे तुरंत बंद करें। इसे मेरा औपचारिक नोटिस समझें।

अगर मेरी पहचान का आगे कोई भी दुरुपयोग किया गया तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगी।’’ ऑनलाइन मंचों पर लगातार सामने आ रहे मशहूर हस्तियों के डीपफेक वीडियो और तस्वीरें गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट सहित कई कलाकार इस तरह की डीपफेक सामग्री का शिकार हो चुके हैं। अपनी हालिया फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में मृणाल ठाकुर वरुण धवन के साथ नजर आई हैं।

फिल्म में उन्होंने ‘बानी’ का किरदार निभाया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़