Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

मुंबई साइबर पुलिस ने एक बुजुर्ग कारोबारी को डिजिटल अरेस्ट में रखकर 1.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में एक बैंक का परिचालन प्रबंधक और आईआईटी दिल्ली का स्नातक भी शामिल है। जालसाजों ने पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने का डर दिखाकर करीब दो सप्ताह तक घर में बंधक जैसा बनाए रखा था।
मुंबई साइबर पुलिस ने ‘‘डिजिटल अरेस्ट’’ करके 68 वर्षीय एक व्यक्ति से 1.12 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का एक स्नातक और एक बैंक प्रबंधक भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारिक मोमिन, राकेश जैन, चिंतन देसाई, शकर त्यागी, जी. गोहेल और अजय शर्मा के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि गोहेल वेब डेवलपर है और उसके पास आईआईटी दिल्ली से बीई की डिग्री है। उन्होंने कहा कि गोहेल के खिलाफ 2021 में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, त्यागी एक निजी बैंक में संचालन प्रबंधक के रूप में काम करता है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित दहिसर का सेवानिवृत्त कारोबारी है। उसे जुलाई और अगस्त के बीच करीब दो सप्ताह तक उसके घर पर ही डिजिटल अरेस्ट रखा गया। जालसाजों ने शुरुआत में दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अधिकारी बनकर उससे संपर्क किया और आरोप लगाया कि दिल्ली में दर्ज धन शोधन के एक मामले में उसके आधार विवरण का गलत इस्तेमाल किया गया है।
अन्य न्यूज़














