मूसलाधार बारिश से बेहाल हुई मुम्बई, विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

mumbai-in-spite-of-torrential-rains-opposition-target-government
[email protected] । Jul 2 2019 2:59PM

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने वादा किया था कि मुम्बई में अब पानी नहीं भरेगा। दीवार ढहने की ताजा घटनाओं का जिक्र करते हुए राकांपा नेता ने शहर की विभिन्न संरचनाओं के ऑडिट कराने की भी अपील की।

मुम्बई। मूसलाधार बारिश के कारण मुम्बई और पुणे में दीवार ढहने की घटनाओं के बाद विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ शिवसेना और भाजपा पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया कि बांद्रा के कला नगर में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे रहते हैं और वहां पानी भरा हुआ है। इसके लिए बीएमसी का नेतृत्व करने वाले भगवा दल को माफी मांगनी चाहिए, जिसकी वजह से शहर में लोग डूब रहे हैं।

चव्हाण ने ट्वीट किया, ‘‘ मलाड, कल्याण, पुणे में दीवार गिरने की घटना में 25 लोगों की जान चली गई। मुम्बई में सड़कें बह गई हैं। क्या बारिश के साथ-साथ भ्रष्टाचार भी उतना ही जिम्मेदार नहीं है। सरकार इस भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को  क्लीन चिट  दे सकती है। पर क्या इससे वे वापस आ आंएगे, जिनकी मौत हुई है। लेकिन क्या कोई आश्वासन है कि ऐसी घटनाएं दोहराई नहीं जाएंगी।’’ राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने भी सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा की आलोचना की और दीवार गिरने की घटनाओं के बाद मुम्बई में सड़कों, पुलों और इमारतों के संरचनात्मक ऑडिट की मांग की।

इसे भी पढ़ें: भारी बारिश के बाद चरमराई मुंबई की यातायात व्यवस्था

उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने वादा किया था कि मुम्बई में अब पानी नहीं भरेगा। दीवार ढहने की ताजा घटनाओं का जिक्र करते हुए राकांपा नेता ने शहर की विभिन्न संरचनाओं के ऑडिट कराने की भी अपील की। मुंडे ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘ हम सदन में ऐसे ऑडिट की मांग करते रहे हैं। लेकिन ऐसा तभी संभव है अगर सत्तारूढ़ पार्टी को चुनावों से समय मिले।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़