गुरुनानक देव की स्मृति में जबलपुर में बनेगा संग्रहालय और शोध केन्द्र

museum-and-research-center-to-be-built-in-jabalpur-in-memory-of-guru-nanak-dev
[email protected] । Nov 2 2019 2:20PM

समिति की बैठक प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, गुरुनानक देव की यादों से जुड़े प्रदेश के छह प्रमुख सिख धर्म स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 12 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर जबलपुर में 20 करोड़ रूपये की लागत से एक सिख संग्रहालय और शोध केन्द्र बनाएंगी। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘‘550वें प्रकाश पर्व को भव्य स्वरूप में मनाने के लिए गठित समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि जबलपुर में 20 करोड़ रूपये की लागत से सिख संग्रहालय और शोध केन्द्र बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: राज्यों के मजबूत होने से भारत संघ मजबूत होगा: ममता

समिति की बैठक प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, गुरुनानक देव की यादों से जुड़े प्रदेश के छह प्रमुख सिख धर्म स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 12 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में विधान परिषद के गठन पर मंथन, विपक्ष ने किया इसका विरोध

अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि गुरुनानक देव की यादों से जुड़े मध्यप्रदेश में भोपाल स्थित टेकरी साहिब, इंदौर के इमली साहिब, बेटमा साहिब, ओंकारेश्वर स्थित गुरुद्वारा, उज्जैन का गुरुनानक घाट गुरुद्वारा एवं जबलपुर के ग्वारी घाट गुरुद्वारे में विकास कार्य एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार दो-दो करोड़ रुपए देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव की यादों से जुड़े इन स्थलों को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़