मुस्लिम महिलाओं ने मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ

मुस्लिम महिलाओं ने नमाज के समय जो कहा है वह कुछ इस प्रकार है। हे अल्लाह हमारे क्षेत्र के विधायक जो दूसरी बार सत्ता में आए हैं। सभी मुस्लिम बहनों के लिए व हमारे परिवार के बच्चों और मर्दो के हित के लिए विकास करें। आमीन, हे अल्लाह सोेमेंद्र ताेमर चैन और अमन के साथ जितने भी विकास कार्य करें वह प्रगति की तरफ हों। हे अल्लाह हमें समाज में इतनी हिम्मत दें की हम सभी का विकास करें।हम भारत के रहने वाले हैं। हम जितनी भी मुस्लिम बहनें हैं। हमारे हक की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी जी, हमारे क्षेत्र के विधायक सोमेंद्र तोमर को इतनी हिम्मत दें की वह किसी से न डरें।
मेरठ में मुस्लिम महिलाओं ने योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। मेरठ में दक्षिण सीट से भाजपा के विधायक सोमेंद्र तोमर को दूसरी बार चुनाव जीतने पर मुस्लिम महिलाओं ने अल्लाह से उनकी लंबी उम्र की दुआ की। मुस्लिम महिलाओं ने बताया की उन्होंने दुआ की ,की अल्लाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारे विधायक को इतनी लंबी उम्र दे की वह किसी से न डरें।
चौधरी चरण सिंह से कैंपस से छात्र राजनीति की शुरूआत करने वाले डॉ सोमेंद्र तोमर मेरठ की दक्षिण सीट पर दूसरी बार चुनाव जीत हैं। सोमेंद्र ने दक्षिण सीट पर सपा के आदिल चौधरी को चुनाव हराया है। इसको लेकर मुस्लिम महिलाओं ने नमाज के समय जो कहा है वह कुछ इस प्रकार है। हे अल्लाह हमारे क्षेत्र के विधायक जो दूसरी बार सत्ता में आए हैं। सभी मुस्लिम बहनों के लिए व हमारे परिवार के बच्चों और मर्दो के हित के लिए विकास करें। आमीन, हे अल्लाह सोेमेंद्र ताेमर चैन और अमन के साथ जितने भी विकास कार्य करें वह प्रगति की तरफ हों। हे अल्लाह उन्हें इतनी हिम्मत दें की हम सभी का विकास करें।
हम भारत के रहने वाले हैं। हम जितनी भी मुस्लिम बहनें हैं। हमारे हक की लड़ाई लड़ने के लिए अल्लाह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी जी, हमारे क्षेत्र के विधायक सोमेंद्र तोमर की उम्र दराज़ करें और उनको इतनी हिम्मत दें की वह किसी से न डरें। दुआ मांगने वाली मुस्लिम महिलाओं में सहारा फाउंडेशन की अध्यक्ष अफरोज जैदी, रेशमा, शबाना, सना, रुखसार खान और अन्य रहीं।
अन्य न्यूज़













