N Biren Singh पहुंचे Delhi, Manipur के मौजूदा हालात पर BJP केंद्रीय नेतृत्व से होगी चर्चा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह राज्य की वर्तमान स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से बातचीत के लिए सोमवार सुबह नयी दिल्ली रवाना हुए। राज्य में जनगणना से पहले वर्ष 1951 को आधार वर्ष मानकर राष्ट्रीय नागरिकता पंजी को अद्यतन करने की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहे हैं। बीरेन सिंह ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर इस मांग से अवगत कराया था।

(फाइल फोटो के साथ) इंफाल, 24 अगस्त मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह राज्य की मौजूदा स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात और चर्चा करने के लिए सोमवार सुबह नयी दिल्ली रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिंह की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को अद्यतन करने की मांग तेज हो रही है।

इस मांग को लेकर ‘कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन (जेएफडी) की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहे हैं। जेएफडी का कहना है कि 1951 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गयी सही एनआरसी राज्य में अवैध प्रवासियों की पहचान करने में मदद करेगी। सिंह ने हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी तथा उन्हें जनगणना से पूर्व एनआरसी को अद्यतन किये जाने की मांग के बारे में बताया था।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए सिंह को केंद्रीय नेताओं ने बुलाया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़