देश-दुनिया के मुख्य समाचार: Cabinet ने दी आठ रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, Sensex 813 अंक गिरा

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 20,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली आठ रेल परियोजनाओं को अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 813 अंक टूट गया। इसके अलावा भारत ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को सी-17 विमान से 35 टन राहत सामग्री भेजी है।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर की विभिन्न फाइल से बुधवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

दि64: दिल्ली इमारत तीसरी लीड संचालक गिरफ्तार दुकान बनाने के लिए दीवार तोड़ने से सत्य निकेतन में ढह गई इमारत: पुलिस नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि सत्य निकेतन पीजी ढहने के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि इमारत के भूतल पर एक दुकान बनाने के लिए एक दीवार तोड़ी गई थी जिससे पूरी इमारत ढह गई।

दि65: ब्रिक्स पूर्वावलोकन शनिवार से शुरू हो रहा ब्रिक्स सम्मेलन; भू-राजनीतिक मुद्दों के बीच खाद्य व ऊर्जा सुरक्षा पर रहेगा जोर नयी दिल्ली: भारत की मेजबानी में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खाद्य, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा न्यूनीकरण और महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं में सामूहिक लचीलापन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे यह समूह खंडित भू-राजनीतिक माहौल में आगे बढ़ने के लिए एक प्रभावी आधार बन सके।

दि62: एनसीपीसीआर मेटा बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी कथित सामग्री मामले में मेटा के अधिकारी बाल आयोग के समक्ष पेश हुए नयी दिल्ली: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप संचालित करने वाली वैश्विक सोशल मीडिया कंपनी मेटा के वरिष्ठ अधिकारी बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री वाले कथित विज्ञापनों की जांच के सिलसिले में बुधवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग (एनसीपीसीआर) के समक्ष पेश हुए।

दि68: भारत नेपाल बाढ़ राहत बाढ़ प्रभावित नेपाल के लिए भारत ने सी-17 विमान से राहत सामग्री व पकरणों की नयी खेप भेजी नयी दिल्ली: भारत ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल की सहायता के लिए बुधवार को एक और खेप भेजी जिसमें 35 टन राहत सामग्री और उपकरण शामिल हैं। इन्हें सी-17 परिवहन विमान से नेपाल भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि67: न्यायालय सीबीएसई भाषाएं छठी कक्षा को त्रि-नीति से इस साल छूट देने पर विचार करे सीबीएसई : न्यायालय नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से कहा कि वह इस अकादमिक सत्र के लिए छठी कक्षा के छात्रों को अपनी त्रि-नीति से छूट देने पर विचार करे।

प्रादे167: महाराष्ट्र जरांगे मराठा आरक्षण पर जरांगे की भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी जालना: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह चाहते है कि मराठा समुदाय के लोग आपस में लड़ते रहें।

प्रादे146: तमिलनाडु टीवीके गठबंधन नाम विजय की अध्यक्षता में हुई बैठक में गठबंधन का नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री फ्रंट’ रखा गया चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के सहयोगी दलों की बुधवार को हुई बैठक में गठबंधन का औपचारिक नाम ‘सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री फ्रंट’ रखा गया।

वि35: लंका राजनाथ संबोधन नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान को प्रमुख प्राथमिकता बनाए रखना चाहिए: राजनाथ कोलंबो: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि सुरक्षित समुद्री मार्ग, नौवहन की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और निर्बाध समुद्री व्यापार को प्रमुख प्राथमिकताएं बनाए रखना चाहिए, क्योंकि ये दक्षिण एशिया की वृद्धि और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।

वि34: पाक उग्रवादी पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में 11 उग्रवादियों को मार गिराया इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में 11 उग्रवादियों को मार गिराया। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रादे152: बंगाल शुभेंदु दूसरी लीड मार्च यादवपुर विश्वविद्यालाय में ‘कश्मीर मांगे आजादी’, ‘लाल सलाम’ वाली ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे : शुभेंदु कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में “कश्मीर मांगे आजादी” और “लाल सलाम” जैसे नारे लगाने वाली ताकतों को “उखाड़ फेंकने” का बुधवार को संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह भगवा रंग का किसी भी तरह से अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अर्थ79: लीड मंत्रिमंडल रेल परियोजना मंत्रिमंडल ने 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की आठ रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को रेल मंत्रालय की 20,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली आठ परियोजनाओं को मंजूरी दी।

अर्थ39: लीड शेयर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स 813 अंक टूटकर तीन माह के निचले स्तर पर मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से मानक सूचकांक... बीएसई सेंसेक्स 813 अंक लुढ़क कर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 23,450 अंक के नीचे फिसल गया।

अर्थ33: लीड अदाणी एयरपोर्ट्स अदाणी एयरपोर्ट्स एक अरब डॉलर जुटाने के बाद दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान हवाई अड्डा कंपनी बनी नयी दिल्ली: उद्योगपति गौतम अदाणी की हवाई अड्डा कंपनी अदाणी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स वैश्विक एवं घरेलू निवेशकों के एक समूह से करीब एक अरब डॉलर की नई इक्विटी पूंजी जुटाने के बाद दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान हवाई अड्डा कंपनी बन गई है।

खेल18: खेल दलीप फाइनल दलीप ट्रॉफी फाइनल में पूर्व क्षेत्र खिताब जीतने के करीब चेन्नई: दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रन की पारी खेली लेकिन पूर्व क्षेत्र ने दूसरी पारी में अपने कप्तान इशान किशन के 80 रन की बदौलत बुधवार को यहां दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन खिताब लगभग तय कर लिया।

खेल11: खेल टेनिस दूसरी लीड ओपन शेल्टन ने अल्काराज का विजय अभियान रोका, सबालेंका और पेगुला भी सेमीफाइनल में न्यूयॉर्क: बेन शेल्टन ने पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि महिला वर्ग में एरिना सबालेंका और जेसिका पेगुला अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही।

All the updates here:

अन्य न्यूज़