Jharkhand के हजारीबाग में कई मामलों में वांछित नक्सली गिरफ्तार

Jharkhand
प्रतिरूप फोटो
ANI

चतरा और हजारीबाग जिलों में उसका ‘‘आतंक’’ था और वह पिछले तीन साल से फरार था। अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मेहता को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह करम पूजा मनाने आया था।

 झारखंड के हजारीबाग जिले में कई मामलों में वांछित एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ‘तृतीया प्रस्तुति कमेटी’ के सदस्य नितेश कुमार मेहता को बड़कागांव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि चतरा और हजारीबाग जिलों में उसका ‘‘आतंक’’ था और वह पिछले तीन साल से फरार था। अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मेहता को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह करम पूजा मनाने आया था।

उन्होंने बताया कि मेहता जबरन वसूली सहित छह से अधिक मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि एक अदालत ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़