पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने व्यक्ति की ली जान

naxalites-killed-a-person-to-become-police-informer
[email protected] । Oct 21 2019 3:15PM

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सालकेसा तहसील के मुर्कुटडोह-। में हाल ही में नक्सलियों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगा कर मार डाला।

गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सालकेसा तहसील के मुर्कुटडोह-। में हाल ही में नक्सलियों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगा कर मार डाला। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने उस व्यक्ति की पहचान भागचंद धुरवे की रूप में की और कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि नक्सलियों को संदेह था कि वह मुखबिर है क्योंकि इलाके में पुलिस अक्सर उसके घर के सामने लोगों के वास्ते कल्याण शिविर लगाती थी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में वोटिंग जारी, इन VIP सीटों में कौन किस पर पड़ेगा भारी?

उन्होंने कहा, ‘‘ धुरवे की 18 अक्टूबर को देर रात हत्या कर दी गयी। उसे और उसके पुत्र को समीप के जंगल में ले जाया गया। उसके बेटे को गांव लौट जाने दिया गया जबकि धुरवे की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिस दस सदस्यीय नक्सली समूह ने इस वारदात को अंजाम दिया, उसका अगुवा स्वयंभू दलम कमांडर डेविड था।’’ अधिकारी के मुताबिक भादंसं, हथियार कानून एवं अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  अधिकारी ने बताया कि सालकेसा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर है और यह जिले का सुदूर हिस्सा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़