कभी नहीं कहा कि संप्रग अध्यक्ष के रूप में सोनिया की जगह पवार लें: संजय राउत

Sanjay Raut

राउत ने कहा कि उन्होंने केवल यह रेखांकित किया था कि गठबंधन को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत गठबंधन बनाने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उन्होंने कभी भी यह नहीं कहा कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की जगह राकांपा प्रमुख शरद पवार को संप्रग का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। राउत ने कहा कि उन्होंने केवल यह रेखांकित किया था कि गठबंधन को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत गठबंधन बनाने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। 

इसे भी पढ़ें: संजय राउत का राजनीतिक अनुमान, कहा- 4 राज्यों के चुनावी नतीजे राष्ट्रीय राजनीति की दिशा तय करेंगे

उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता उनकी इस सलाह की वजह से उनकी निन्दा कर रहे हैं कि पवार को संप्रग अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘‘मैंने कभी यह नहीं कहा कि सोनिया गांधी की जगह शरद पवार को संप्रग अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। देश के भले के लिए गठबंधन को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। मैंने सिर्फ यह कहा था कि विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने की जरूरत है। मैंने सोनिया गांधी या राहुल गांधी की निन्दा नहीं की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़