बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 915 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

Baba Barfani
ANI

एक दिन के अवकाश के बाद अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन के लिए 915 तीर्थयात्रियों का नया जत्था शनिवार सुबह स्थानीय भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू। एक दिन के अवकाश के बाद अमरनाथ गुफा मंदिर में ‘बाबा बर्फानी’ के दर्शन के लिए 915 तीर्थयात्रियों का नया जत्था शनिवार सुबह स्थानीय भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के साढ़े तीन बजे से पौने चार बजे के बीच 33 वाहनों के काफिले में गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 97 महिलाओं, 25 साधुओं और तीन साध्वियों सहित 675 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले के पहलगाम आधार शिविर की ओर तथा 240 श्रद्धालु गांदेरबल जिले के बालटाल आधार शिविर की ओर रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Russia-Ukraine War शांत कराने में विफल रही Jeddah वार्ता, Delhi G-20 Summit में निकल सकता है हल!

दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के लिए एक जुलाई से 62-दिवसीय यात्रा शुरू हुई थी और अब तक 4.31 लाख से अधिक श्रद्धालु हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व गुरु का युग शुरू, Modi का नाम बदलने वाले Anthony Albanes भारत क्यों आ रहे हैं?

तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी कमी के मद्देनजर अधिकारियों द्वारा जम्मू और कश्मीर से यात्रा को वैकल्पिक रूप से चलाने का निर्णय लेने के बाद शुक्रवार को श्रद्धालुओं का कोई भी काफिला भगवती नगर आधार शिविर से रवाना नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई को गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के पिघलने के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आई। अमरनाथ यात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़