दिल्ली वालों को तोहफा, लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच मेट्रो सेवा शुरू

new-line-of-metro-in-new-year
[email protected] । Dec 31 2018 2:55PM

पिंक लाइन के इस कॉरिडोर का उद्घाटन पुरी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मेट्रो भवन से संयुक्त रूप से किया। यह कॉरिडोर डीएमआरसी नेटवर्क के तीसरे चरण का हिस्सा है।

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की पिंकलाइन के 9.7 किलोमीटर लंबे लाजपतनगर-मयूर विहार पॉकेट 1 कॉरिडोर का सोमवार को यहां केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर दक्षिण और पूर्वी दिल्ली को रैपिड ट्रांजिट नेटवर्क से सीधा जोड़ता है। यह नया कॉरिडोर 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन का हिस्सा है, जो मजलिस पार्क से शिव विहार तक है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कॉरिडोर पर यात्रियों के लिये सेवाएं शाम चार बजे से शुरू होंगी। इस मौके पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पुरी ने कहा, ‘‘इस साल छठे मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ है, जो सचमुच बड़ी उपलब्धि है। डीएमआरसी के तीसरे चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इसमें तकरीबन 96 किलोमीटर लंबे मार्ग पर इस साल परिचालन चालू हो रहा है।’’

पिंक लाइन के इस कॉरिडोर का उद्घाटन पुरी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मेट्रो भवन से संयुक्त रूप से किया। यह कॉरिडोर डीएमआरसी नेटवर्क के तीसरे चरण का हिस्सा है। पिंक लाइन पर मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी संजय झील स्टेशनों के बीच सिर्फ 1.4 किलोमीटर लंबे खंड को अब जोड़ा जाना बाकी है। लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट 1 कॉरिडोर में पांच स्टेशन--लाजपत नगर, विनोबापुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार फेज-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 हैं। अधिकारी ने बताया कि मयूर विहार फेज-1 और मयूर विहार पॉकेट-1 में एलिवेटेड स्टेशन हैं और शेष भूमिगत स्टेशन हैं।

यह भी पढ़ें: योगी ने अगस्ता मामले में कांग्रेस को घेरा, कहा- हर क्षेत्र में किया घोटाला

इस सेक्शन में एक इंटरचेंज स्टेशन मयूर विहार फेज-1 है। लाइन सात और लाइन 3/4 के बीच मेट्रो ट्रेन बदलने की सुविधा इसी स्टेशन के जरिये है। पुरी ने कहा, ‘‘दक्षिण और पूर्वी दिल्ली अब नेटवर्क पर सीधे जुड़ गए हैं और यात्री इनका इस्तेमाल करके समय बचा सकते हैं, अन्यथा उन्हें सड़क परिवहन या लंबे मेट्रो मार्ग पर निर्भर करना पड़ता था।’’ मजलिस पार्क और मयूर विहार पॉकेट 1 के बीच व्यस्त समय में ट्रेन पांच मिनट और 12 सेकेंड के अंतराल पर मिलेगी। गैर व्यस्त समय में पांच मिनट और 45 सेकेंड के अंतराल पर ट्रेन मिलेगी। अधिकारी ने बताया कि इस लाइन पर कुल 29 ट्रेन चलेंगी। दिल्ली मेट्रो के फेज-3 के तहत मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन कॉरिडोर पर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन मेट्रो नेटवर्क का बड़ा ट्रांजिट केंद्र बनेगा क्योंकि यह स्टेशन हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के साथ-साथ सराय काले खान अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़