अपनी ही मां करा रही थी 14 साल की बेटी की तस्करी, 9 लोग गिरफ्तार

girl trafficking

शादी के लिए नाबालिग लड़की की तस्करी करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार किया गया।पूछताछ करने पर पता चला कि आठ लोग लड़की को 61 वर्षीय व्यक्ति को बेचने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे। यह व्यक्ति तलाकशुदा था। उन्होंने बताया कि सभी नौ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हैदराबाद। तेलंगाना में एक बुजुर्ग व्यक्ति से विवाह करने के लिए कथित तौर पर तस्करी करके मुंबई से लाई गई 14 वर्षीय एक किशोरी को यहां बचा लिया गया। इस मामले पीड़िता की मां समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस के एक दल ने 23 जनवरी को बालापुर में एक घर पर छापा मारा और लड़की की मां सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: गूँगी और बहरी लड़की का खेत में किया बलात्कार, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

किशोरी को ‘‘शादी’’ करने के लिए खरीदने की कोशिश कर रहे बुजुर्ग को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। राचकोंडा पुलिस आयुक्त की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूछताछ करने पर पता चला कि आठ लोग लड़की को 61 वर्षीय व्यक्ति को बेचने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे थे। यह व्यक्ति तलाकशुदा था। उन्होंने बताया कि सभी नौ आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़