नितिन गडकरी बोले- योगी के नेतृत्व में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

नितिन गडकरी ने बताया कि उनका मंत्रालय अयोध्या के लिए 25,000 करोड़ रुपये का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम अयोध्या और उत्तर प्रदेश को ऐसा चमका देंगे कि पूरी दुनिया के पर्यटक तीर्थाटन के लिए यहां आएंगे।
इसे भी पढ़ें: दुनिया की 17वीं सबसे ताकतवर महिला कैसे बनी 'योगी' के हाथों की कठपुतली, बाबा चला रहे थे देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज
गडकरी ने बताया कि उनका मंत्रालय अयोध्या के लिए 25,000 करोड़ रुपये का काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अयोध्या और उत्तर प्रदेश को ऐसा चमका देंगे कि पूरी दुनिया के पर्यटक तीर्थाटन के लिए यहां आएंगे।” मंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान गन्ने की खेती करते हैं और गन्ने से एथनाल तैयार होता है। मैं नई नीति लाया हूं जिसमें गाड़ियां फ्लेक्स इंजन से चलेंगी। अब 110 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की जगह 62 रुपये प्रति लीटर के ग्रीन बायो एथनॉल से गाड़ी चलेगी और इससे प्रदूषण भी नहीं होगा।’’
इसे भी पढ़ें: सपा, बसपा ने चरमराई उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, अमित शाह बोले- इसे फिर से पटरी पर लाये योगी
जनसभा के बाद गडकरी ने सिविल लाइंस में भाजपा मीडिया केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश में 2014 से 2021 तक 90,000 करोड़ रुपये की लागत से 4,722 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। वहीं 1,60,000 करोड़ रुपये के सड़क के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीन साल में 26,000 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा के रूप में दिया गया है। वहीं 13,000 करोड़ रुपये की लागत से 16 बाइपास और 15,000 करोड़ रुपये की लागत से 20 नए बाइपास बनाए जा रहे हैं।
अन्य न्यूज़














