नीतीश ने दी ईद की बधाई, कहा- घरों में रहकर मनाएं त्योहार

nitish

नीतीश ने कहा, मैं सभी लोगों को, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। ईद भाईचारे, प्रेम, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। हम सभी को समाज, राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को ईद-उल- फितर की बधाई दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत एक महान राष्ट्र है, जहां विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच परस्पर सम्मान अनुकरणीय है।

इसे भी पढ़ें: वापस बिहार लौट रहे प्रवासियों को लेकर बोले नीतीश, सभी को प्रदेश में ही रोजगार मिले, ये करेंगे सुनिश्चित

उन्होंने रविवार को कहा, मैं सभी लोगों को, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। ईद भाईचारे, प्रेम, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। हम सभी को समाज, राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से सामाजिक मेल-जोल से दूरी का पालन करते हुए घरों पर रहकर ही ईद मनाने की अपील की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़