नीतीश ने हाल में आए श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर में अलग रखने का दिया निर्देश

nitish

महामारी की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हाल में आए श्रमिकों को पृथकवास में पहले से रह रहे श्रमिकों से अलग रखा जाए।

पटना। बिहार लौटने वाले कई श्रमिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संक्रमण रोकने के लिए हाल में आए लोगों को पृथकवास केंद्र में पहले से रह रहे कामगारों से अलग रखने को कहा है। राज्य सरकार ने वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए 14 दिन पृथकवास केंद्र में रहना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति और यात्रा खर्च के तौर पर 1,000 रुपये भी दिए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन द्वारा राशन का वितरण

केंद्र द्वारा श्रमिकों को लाने के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाने पर सहमति के बाद महीने के आरंभ से अब तक 15 लाख से ज्यादा मजदूर वापस आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तीन मई के बाद से वापस आए 2,000 से ज्यादा श्रमिक संक्रमित पाए गए हैं। महामारी की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुमार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हाल में आए श्रमिकों को पृथकवास में पहले से रह रहे श्रमिकों से अलग रखा जाए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़