नीतीश कुमार फिर से जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

nitish-kumar-again-elected-national-president-of-janata-dal-united
अभिनय आकाश । Oct 30 2019 12:42PM

नीतीश कुमार की दोबारा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पर ताजपोशी हुई। नीतीश कुमार का यह कार्यकाल 2022 तक रहेगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में आयोजित जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। मावलंकर हॉल में जनता दल यूनाइटेड की बैठक हुई थी जिसमें देशभर से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे। जहां नीतीश कुमार की दोबारा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पर ताजपोशी हुई। नीतीश कुमार का यह कार्यकाल 2022 तक रहेगा। अध्यक्ष के रूप में उनका निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो गया था और अध्यक्ष की घोषणा महज औपचारिकता ही थी। नीतीश कुमार 2016 में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़