नीतीश का लालू पर तंज, पत्नी को CM बनाने के अलावा महिलाओं के लिये कुछ नहीं किया

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘इन लोगों को जब मौका मिला था, तब पंचायत चुनाव तक नहीं करवाये गए। जब पंचायत चुनाव करवाये गए, तब किसी को आरक्षण नहीं दिया गया। लेकिन हमने महिलाओं से लेकर हर वर्ग को आरक्षण दिया, उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य को तरक्की और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ाने के लिए लोगों से फिर मौका देने की अपील की। कुमार ने आरोप लगाया कि 15 साल मौका मिलने पर विपक्षी दल ने जनता के बजाए सिर्फ अपना हित साधा। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘इन लोगों को जब मौका मिला था, तब पंचायत चुनाव तक नहीं करवाये गए। जब पंचायत चुनाव करवाये गए, तब किसी को आरक्षण नहीं दिया गया। लेकिन हमने महिलाओं से लेकर हर वर्ग को आरक्षण दिया, उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया। पहले महिलाओं को अवसर नहीं मिलता था। आज विकास में उनकी बराबरी की भागीदारी है।’’Live - बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की चुनावी सभा। विधानसभा- मढ़ौरा (सारण) से https://t.co/8dy7B1ucA7
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 21, 2020
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस-राजद पर राजनाथ का तंज, कहा- लालटेन फूट गई है और तेल बह गई, अब न पंजा के चली और न...
उन्होंने कहा ‘‘आज राज्य में अपराध दर नीचे जा चुकी है और अपराध के मामले में बिहार देश में 23वें स्थान पर है। राज्य की विकास दर 12प्रतिशत से अधिक हो गयी है। आज हर घर में बिजली है। गांवों में सोलर लाइट लगाने की योजना है।’’ नीतीश ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ भड़काने और गलतफहमी पैदा करने का काम करते हैं ‘‘लेकिन हम काम करने वाले हैं और हमें किसी बात से फर्क नहीं पड़ता।’’ नीतीश ने कहा ‘‘हम अपराध, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिकता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अन्य न्यूज़














