केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं: जितेंद्र सिंह

Jitendra Singh

सिंह ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि पिछले साल 18.6 लाख से अधिक लोक शिकायतें मिलीं और इनमें से 16 लाख से अधिक का निस्तारण किया गया।

नयी दिल्ली। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह टिप्पणी की। 

इसे भी पढ़ें: खड़गे ने नयी शिक्षा नीति को बताया पीछे ले जाने वाला दस्तावेज, सरकार पर साधा निशाना

मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं है। राज्य सरकार के कर्मचारी संबंधित प्रदेशों की सरकारों द्वारा तय कानूनों एवं नियमों के दायरे में आते हैं।’’ सिंह ने एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि पिछले साल 18.6 लाख से अधिक लोक शिकायतें मिलीं और इनमें से 16 लाख से अधिक का निस्तारण किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़