कर्मचारी 8 की बजाय 12 घंटे करेंगे काम? सरकार ने दिया जवाब

सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि, काम का समय आठ घंटे से बढ़ा कर 12 घंटे करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।उनसे पूछा गया था कि सरकार अपने सभी प्रतिष्ठानों में काम का समय आठ घंटे से बढ़ा कर 12 घंटे करने पर विचार कर रही है या ऐसा कोई प्रस्ताव है।
नयी दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका अपने प्रतिष्ठानों में काम का समय आठ घंटे से बढ़ा कर 12 घंटे करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: चूक गए तो उत्तर प्रदेश को कश्मीर, बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी: योगी
उन्होंने बताया ‘‘ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के समक्ष विचाराधीन नहीं है।’’ उनसे पूछा गया था कि सरकार अपने सभी प्रतिष्ठानों में काम का समय आठ घंटे से बढ़ा कर 12 घंटे करने पर विचार कर रही है या ऐसा कोई प्रस्ताव है।
अन्य न्यूज़












