नोएडा पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वाले 976 लोगों लगाया जुर्माना

Noida

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं पहनने वाले 976 लोगों का आज चालान किया गया। उन्होंने बताया कि इनसे करीब एक लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूला गया।

नोएडा। नोएडा पुलिस ने कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ शुक्रवार को एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए मास्क नहीं पहनने वाले 976 लोगों का आज चालान किया गया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से नोएडा आ रहे 165 लोगों की रैंडम कोविड-19 टेस्ट, तीन संक्रमित मिले

उन्होंने बताया कि इनसे करीब एक लाख रुपए जुर्माने के रूप में वसूला गया। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले 793 वाहनों का भी चालान काटा गया। इनसे 5,81,400 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़