नोएडा में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक बिलाल की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नोएडा में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक बिलाल की मौत, पुलिस जांच में जुटी
प्रतिरूप फोटो

नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में परथला गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल खोड़ा कॉलोनी निवासी युवक बिलाल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर फरार कैंटर चालक की तलाश कर रही है।

नोएडा, 28 जुलाई नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के परथला गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 27 जुलाई की रात कैंटर चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए परथला चौक के पास मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिंह ने बताया कि हादसे के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान बिलाल के तौर पर हुयी है और वह खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कैंटर चालक की तलाश और घटना की जांच कर रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़