उत्तरी सेना कमांडर ने उपराज्यपाल को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी

northern-army-commander-briefed-lieutenant-governor-about-the-security-situation-in-jammu-and-kashmir
[email protected] । Nov 12 2019 10:36AM

प्रवक्ता ने कहा, “उपराज्यपाल सिंह ने उपराज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय सीमा, वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था और सेना द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की समग्र स्थिति के बारे में जानकारी दी।”

जम्मू। सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया। राजभवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश के रुप में राज्य के पुनर्गठन के बाद 31 अक्टूबर को नए केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल के रूप में पदभार संभालने के बाद मूर्मू और उत्तरी सेना के कमांडर के बीच यह पहली मुलाकात थी।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या मामले पर जो भी फैसला आयेगा, उसका हम सभी सम्मान करेंगे: मनोज तिवारी

प्रवक्ता ने कहा, “उपराज्यपाल सिंह ने उपराज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय सीमा, वास्तविक नियंत्रण रेखा और नियंत्रण रेखा के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था और सेना द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की समग्र स्थिति के बारे में जानकारी दी।” उन्होंने कहा कि मुर्मू और सेना कमांडर ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा वातावरण से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: प्रभासाक्षी की 18वीं वर्षगाँठ पर शाजिया इल्मी ने डिडीटल मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका पर कही ये बात

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़