एनएसयूआई की ओडिशा इकाई का अध्यक्ष किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

rape
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

अधिकारी ने बताया कि महिला ने एनएसयूआई की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उसे कथित घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

कांग्रेस की छात्र शाखा ‘भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन’ (एनएसयूआई) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को एक होटल में 19 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 18 मार्च को हुई थी लेकिन छात्राद्वारा रविवार को मंचेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रकाश में आई। उन्होंने बताया, छात्र द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मंचेश्वर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने एनएसयूआई की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उसे कथित घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दुष्कर्म और आपराधिक धमकी भी शामिल है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़